“सरकारी नौकरी” बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्तियां, अभ्यर्थी कल से कर सकते हैं आवेदन,,,,,,

दिल्ली- बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने आधिकारिक तौर पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बैंक में सरकारी नौकरी की पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofmaharashtra.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 600 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी और 24 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी।
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल की रहेगी और चयनित उम्मीदवारों को 9000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
उम्मीदवारों के लिए मापदंड
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए अनारक्षित/EWS और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150+GST आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये GST के साथ परीक्षा शुल्क है। वहीं, PWBD अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड में माल रोड मसूरी पर 54 गोल्फ कार्ट की तैयारी, हर 2 रिक्शे वालों के हवाले किया जायेगा 1 गोल्फ कार्ट,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर खटीमा के सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु एक करोड़ की लागत से निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण,,,,,
उत्तराखंड देहरादून में एसएसपी के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सभी निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की हुई आकस्मिक चैकिंग,,,,