राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायको की कांग्रेस ने की सदस्यता रद्द ,,,,
हिमाचल: राज्यसभा चुनाव में क्रांस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों के खिलाफ कांग्रेस की सख्ती देखने को मिली है। सभी 6 विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, विधायकों ने दावा किया है कि वो इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस फैसले सरकार के बहुमत का आंकड़ा भी बदल गया है। कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भविष्य पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फैसला सुना दिया है। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।
स्पीकर ने कल दोनों पक्षों को सुना था। आज स्पीकर ने फैसला सुनाया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों के खिलाफ मुझे याचिका मिली थी। 6 विधायक जिन्होंने चुनाव कांग्रेस से लड़ा और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ याचिका मिली। मैंने अपने 30 पेज के आदेश में काफी विस्तार से इसकी जानकारी दी है। मैंने उन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, अब वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं है।
More Stories
उत्तराखंड जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत हेतु जन जागरूकता आवश्यक- पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशन में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाईल टावर सील, जनहित में एक बाद एक हो रहे है बड़े फैसले,,,,,,
उत्तराखंड भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार विभाग ने इन 4 जिलों मे किया भूस्खलन का अलर्ट जारी,,,,,