उत्तराखंड चारधाम में यू ट्यूब और रील बनाने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, मुख्य सचिव ने किया आदेश जारी,,,,,,

देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिसमें सभी राज्यों से काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री दर्शन हेतु आ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी गयी है, किन्तु वर्तमान में संज्ञानित हुआ है,
कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / Reels बनायी जा रही है, जिससे उक्त वीडियोग्राफी को देखने हेतु मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है।
अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारोधामों में मन्दिर परिसर की 50 मी० की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / Reels बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाना सुनिश्चित करें।
कृपया उक्त आदेशों का अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का SSP ने किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं कातिलों के तार,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान,,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,