उत्तराखंड में यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत…..
हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है। जब युवती मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मारी। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। टक्कर मार पर कार चालक मौके से फरार हो गया।
लामाचौड़ चौकी पुलिस ने युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। युवती नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है।
वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है। मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।


More Stories
उत्तराखंड में आज होंगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले,,,,,
उत्तर प्रदेश का उत्तरायणी कौथिग बना ‘वोकल फॉर लोकल’ और एक भारत–श्रेष्ठ भारत की सशक्त मिसाल- पुष्कर सिंह धामी( मुख्यमंत्री) उत्तराखंड
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बृहस्पतिवार दिनांक 15/01/2026 और मकर सक्रांति आज का पंचांग,,,,