उत्तराखंड में सचिव रविनाथ रमन के हस्ताक्षर का हुआ फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, सचिवालय में नौकरी के फर्जी आदेश,,,,,
देहरादून: नौकरी के नाम पर भोले-भाले नागरिकों को छलने वाले गिरोह का अंत होता नहीं दिख रहा। जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से भी फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने से नहीं चूक रहे। अब सचिव रविनाथ रमन और उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल के के नाम और हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
यह फर्जी नियुक्ति पत्र सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी शासन की तरफ से किसी तरह की टिप्पणी या कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।
नियुक्ति पत्र कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 से जारी होना दर्शाया गया है। जिसमें कहा गया है कि आवेदक मंजू पत्नी राहुल सिंह निवासी ग्राम बांसबाड़ा (चमोली) को सहायक कार्मिक पद पर नियुक्ति प्रदान की जाती है।
दिलचस्प यह कि नियुक्ति पत्र में कार्मिक का मासिक वेतन 28 हजार 750 रुपये से 52 हजार 750 रुपये की रेंज में तय किया गया है। नीचे सचिव के रूप में रविनाथ रमन, जबकि उप सचिव के रूप में प्रदीप कुमार शुक्ल के हस्ताक्षर किए गए हैं।
जिन अधिकारियों के पास विभाग नहीं, उनका नाम
फर्जी नियुक्ति पत्र में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग का सचिव रविनाथ रमन, जबकि उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल को बताया गया है। हकीकत यह है कि इस विभाग के सचिव रविनाथ रमन नहीं, बल्कि डॉ आनंद बर्धन हैं। उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल के पास कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जगह शहरी विकास और जलागम की जिम्मेदारी है। सप्ष्ट है कि यह नियुक्ति पत्र गलत मंशा के साथ जारी किया गया है।
The post उत्तराखंड में सचिव रविनाथ रमन के हस्ताक्षर का हुआ फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, सचिवालय में नौकरी के फर्जी आदेश,,,,, appeared first on ABP India News.


More Stories
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,
उत्तराखंड “मौसम अपडेट” प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 31/10/2026