उत्तराखंड में शासन ने ड्यूटी में लापरवाही पर दो पीसीएस अफसरों को हटाया, यहाँ किया अटैच…..
![]()
देहरादून: शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा कि दोनों अफसरों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती है। इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी।
जानकारी का अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है।
शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी


More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 11/03/2026
उत्तराखंड में आज देवभूमि परिवार विधेयक पास, भराड़ीसैंण में धामी सरकार ने लिए 11 बड़े फैसले,,,,
उत्तराखंड 4 करोड़ के बकाये पर हुआ टकराव, ऊर्जा निगम ने दी चेतावनी, 15 मार्च को अंधेरे में डूब सकता है झीलों का शहर नैनीताल,,,,