उत्तराखंड में आज विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया, परिवार में मातम……
देहरादून: देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।
शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।


More Stories
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,
उत्तराखंड फिर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,,,,
उत्तराखंड आगामी चारधाम यात्रा के लिए अभी तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वचनबद्ध प्रदेश सरकार,,,,