उत्तराखंड पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस (IPS)में सिलेक्शन,,,,,
देहरादून: दिनांक 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित किया l जिसमें पूर्व डी0जी0पी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178 रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुईl कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई।
इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है। जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम की। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किया। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे।
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस और पूर्व DGP अशोक कुमार के परिवार के लिए आया एक और ख़ुशी का पल। बेटी कुहू गर्ग जो एक विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी भी है वो आईपीएस बन गई हैं।
जी हाँ अशोक कुमार ने उत्तराखंड में पुलिस सेवा से जनता को काफ़ी राहत देने का काम किया हैं ऐसे में अब उनकी बेटी भी उसी राह पर चल निकली हैं।
जी हाँ UPSE का आज सिविल सेवा का रिजल्ट जारी हुआ हैं जिसमे कुहू गर्ग 178 वी रेंक पाई हैं यानि वो अब आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करेंगी।
कुहू ने कई अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है।
वर्तमान में अशोक कुमार उत्तराखंड के DGP पद से रिटायर होने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया हैं।
वही माता अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के रूप में कार्यरत हैं।
More Stories
उत्तराखंड यात्रा मार्ग पर अब 25 स्थानों पर मिलेगी ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा के बढ़ाव हेतु सरकार ने की पहल,,,,,,
उत्तराखंड के माणा गांव में हुई पुष्कर कुंभ की शुरुआत, दक्षिण भारत सहित कई श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,,,,,,,
उत्तराखंड चमोली के लाटू देवता मंदिर का मास्टर प्लान से होगा विकास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा,,,,,,