जम्मू कश्मीगर के राजौरी-पुंछ इलाके में सर्च ऑपरेशन करते कोटद्वार का लाल गौतम हुआ शहीद,,,,,

कोटद्वार। जम्मू कश्मीर के राजौरी-पुंछ इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन में कोटद्वार का लाल गौतम शहीद हो गया।आतंकवादियों ने गश्त पर निकले जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय सैनिक गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
गौतम बीते शनिवार को ही कोटद्वार से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी में वापस गये थे और अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार नेबताया कि बृहस्पतिवार रात को 12 बजे भाई की यूनिट से फोन आया कि वे शहीद हो गये। तब से शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है।
देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम वर्ष 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्म्ड रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद के बड़े भाई राहुल ने बताया कि दो साल पूर्व हुई पिता की मौत का गम अभी हल्का भी नहीं हुआ था कि भाई के जाने से अब पूरा परिवार टूट गया है। बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को ही गौतम छुट्टी से अपनी ड्यूटी में वापस लौटा था।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,
उत्तराखंड चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान पर लोकजीत सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान,,,