उत्तराखंड के चार धामों में स्थित मां यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंने की तिथि की हुई घोषणा, इस दिन विधि विधान से खोले जाएंगे कपाट,,,,,,

उत्तरकाशी: चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई है। मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में तय किया गया। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड जिला प्रशासन बना संकटमोचक: मीना ठाकुर और अमृता जोशी को सीएसआर फंड से 1-1 लाख की आर्थिक सहायता,,,,,
उत्तराखंड विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठी मांग, जरूरत पड़ी तो किया जायेगा विचार – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,