उत्तराखंड पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना, 3000 मी. की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के बन रहे है आसार,,,,
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जनपदों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,