उत्तराखंड में टोल वृद्धि के आदेश पर लगी रोक, इस कारण टला टोल टैक्स वृद्धि का फैसला,,,,,
देहरादून: अब भी पहले की तरह ही लोग कर सकेंगे हाईवे पर सफर, टोल वृद्धि के आदेश पर लगा रोक; इस कारण टला फैसला। लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर कृष्णा त्यागी ने बताया कि पूर्व में टोल वृद्धि की सूची प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार एक अप्रैल से लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि शुल्क में प्रस्तावित थी। परंतु वर्तमान में नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अधिकारियों की ओर से मौखिक निर्देश के बाद एक अप्रैल से इस वृद्धि के आदेश को फिलहाल।
एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर शुल्क वृद्धि के आदेश पर रोक लग गई है। जिसके चलते टोल प्लाजा में टैक्स का भुगतान करने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता के कारण टोल वृद्धि को टाला गया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर कृष्णा त्यागी ने बताया कि पूर्व में टोल वृद्धि की सूची प्राप्त हुई थी।
जिसके अनुसार एक अप्रैल से लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि शुल्क में प्रस्तावित थी। परंतु वर्तमान में नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अधिकारियों की ओर से मौखिक निर्देश के बाद इस वृद्धि को टाल दिया गया है।सोमवार एक अप्रैल को टोल प्लाजा पर पुरानी दरों पर ही टोल शुल्क किया गया। आगे भी अग्रिम आदेशों तक पुरानी दरों पर ही टोल टैक्स वसूला जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड परिवहन विभाग की ग्रीन सेस वसूली का लक्ष्य था जून लेकिन सितंबर तक शुरू नहीं हो पाईं वाहनों की वसूली,,,,,
उत्तराखंड में राज्य की आपदा के लिए 1200 करोड़ की राहत राशि निराशाजनक- हरीश रावत (पूर्व मुख्यमंत्री) कांग्रेस
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 14/09/2025