लंदन से प्रदेश की जनता के लिए बड़ी सौगात लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहा बधाई देने पहुचने वाले शुभचिंतकों का लगा जमावड़ा,,,,,,

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
The post लंदन से प्रदेश की जनता के लिए बड़ी सौगात लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहा बधाई देने पहुचने वाले शुभचिंतकों का लगा जमावड़ा,,,,,, first appeared on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड के वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए हरीश रावत ने भरी हुंकार, ग्रामीणों के हक के लिए रामनगर में निकाली पैदल यात्रा,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी में चौपाटी पर दो महिला ब्लॉगरों की आपस मे हुई सरेआम भिड़ंत, पुलिस ने शांति भंग में दोनों का किया चालान,,,,,
उत्तराखंड के मसूरी में होंगी भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की शाही, इस स्टार प्रोग्राम में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे और कहीं नामी हस्तियां,,,,,