October 14, 2025

आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 26/09/2025

आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे शुक्रवार 26/09/2025

🏵 मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई मनचाही खुशी मिलेगी। पारिवारिक विवादों को मिल बैठकर सुलझाएं। पिता से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। अनावश्यक क्रोध से बचना आवश्यक है।

🏵 वृषभ (Taurus)

आपकी अधूरी इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा और नई योजनाएँ बन सकती हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप होगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।

🏵 मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नज़दीकी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। परिवारिक कलह को सुलझाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता से काम को लेकर महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। नया वाहन या कोई कीमती सामान खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलें।

🏵 कर्क (Cancer)

लेन-देन और धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। पढ़ाई-लिखाई के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी गलत सौदे या डील में न फंसें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए काम में हाथ आज़मा सकते हैं, जिसमें सफलता संभव है।

🏵 सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की उपलब्धियाँ आपको गर्व महसूस कराएँगी। जीवनसाथी से हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से दूर हो जाएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पाचन तंत्र से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

🏵 कन्या (Virgo)

अजनबियों पर भरोसा करने से पहले सोचें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको बहकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु आपकी छवि मजबूत होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है।

🏵 तुला (Libra)

आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और नई साझेदारी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की दिशा में सफलता पाएंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा।

🏵 वृश्चिक (Scorpio)

आज किसी जोखिम भरे काम से बचें। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका था तो उसमें सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़ा कार्य या व्यापार करने वालों के लिए बड़ा अवसर आएगा। नए लोगों से संपर्क लाभकारी होगा। संतान नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है।

🏵 धनु (Sagittarius)

खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी या समारोह का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

🏵 मकर (Capricorn)

आपकी आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विरोधियों को आप अपनी बुद्धिमत्ता से मात देंगे। राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। नया घर या संपत्ति लेने का योग है। घूमने-फिरने के दौरान उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।

🏵 कुंभ (Aquarius)

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के काम समय पर निपटेंगे। अधूरा काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी जानकारी को सोच-समझकर साझा करें।

🏵 मीन (Pisces)

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। उच्च पद की प्राप्ति का योग है। अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे।

Share