March 13, 2026

आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 19/09/2025

आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे  शुक्रवार 19/09/2025

मेष (Aries)

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जरूरी कामों को टालने से बचें, वरना दिक्कत बढ़ सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। किसी के कहने में आकर अनावश्यक विवाद में न पड़ें।

वृषभ (Taurus)

आज आपके लिए वाहन खरीदने और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह खत्म हो सकती है। पिताजी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संतान से किया वादा पूरा करें।

मिथुन (Gemini)

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बेवजह की भागदौड़ मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। मां की सेहत पर ध्यान दें। घर-परिवार के लिए खरीदारी होगी। राजनीति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवारजन आपकी सलाह लेंगे, उन्हें गंभीरता से सुनें।

कर्क (Cancer)

निवेश के लिए समय शुभ है, लेकिन जोखिम से बचें। व्यापार और पार्टनरशिप के फैसले सोच-समझकर लें। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई में सफलता पा सकते हैं। नया घर या दुकान लेने का योग भी बन रहा है।

सिंह (Leo)

धन लाभ के योग हैं। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। अविवाहित या सिंगल लोग प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं और सकारात्मक परिणाम पाएंगे। सामाजिक कार्यों में जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या (Virgo)

खर्चे बढ़ेंगे और आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में किसी बात पर विवाद होने के आसार हैं। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। रिश्तों में ताजगी आएगी और जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा।

तुला (Libra)

आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इनकम में उतार-चढ़ाव होगा। यात्रा के दौरान सावधान रहें, चोरी या वस्तु खोने की आशंका है। वाहन खराब हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद में वरिष्ठों की राय ज़रूरी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधान रहें। बेवजह के विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नई सोच और प्रयास रंग लाएंगे।

धनु (Sagittarius)

दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कामों में बाधाएं आएंगी और बॉस से टकराव हो सकता है। प्रमोशन रुक सकता है। संतान प्रयासरत रहेगी, लेकिन उन्हें मार्गदर्शन की ज़रूरत है। परिवारजन का सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य और यात्राओं से संतोष मिलेगा।

मकर (Capricorn)

कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हर्षित करेगी। राजनीति में वाद-विवाद संभव है।

कुंभ (Aquarius)

नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। शेयर बाजार से जुड़े निवेश में सावधानी बरतें। पिता आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप निभा लेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

मीन (Pisces)

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में बदलाव लाभकारी होगा। घर में अतिथि आगमन से खुशी और चहल-पहल बढ़ेगी। जरूरतों की पूर्ति पर खर्च अधिक होगा।

Share