आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे बुधवार 01/10/2025
ABPINDIANEWS के सभी दर्शकों को नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मेष (Aries)
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके बॉस आपके प्रयासों से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में आपके पक्ष में सफलता मिलने की संभावना है।
वृषभ (Taurus)
दिन आपके लिए सुखद और आनंददायी रहेगा। घरेलू वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। किसी पारिवारिक विवाह संबंधी अड़चन दूर होगी। वाहन खरीदने के लिए आप लोन लेने का विचार कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आलस्य त्यागकर कामों में गति लानी होगी। व्यवसाय में साझेदारी करने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
कर्क (Cancer)
आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक धन लाभ से प्रसन्नता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। संतान की नौकरी से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। कार्यों में बार-बार बदलाव करने से समस्याएँ बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।
सिंह (Leo)
कामकाज के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा। पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें और बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करें। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता हेतु आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। ससुराल पक्ष से निवेश संबंधी अवसर मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
आपका मनमाना व्यवहार लोगों को परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। परिवार में विवाद होने पर चुप रहना ही बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर के निर्माण कार्य की शुरुआत संभव है। नौकरी बदलने की चाह रखने वालों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
तुला (Libra)
खर्चों को लेकर तनाव रहेगा, अतः अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को हल्के में न लें और डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। परिवार में मांगलिक कार्य के आयोजन से प्रसन्नता बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
रचनात्मक कार्यों से जुड़कर आप पहचान बना सकते हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में साझेदारी से बचें। घरेलू कार्यों पर ध्यान देंगे। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़ी योजनाओं में रुचि बढ़ेगी।
धनु (Sagittarius)
दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। कार्यभार के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से सहयोग लें। कार्यक्षेत्र में विरोधी बाधा डालने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें। अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें।
मकर (Capricorn)
आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभकारी होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius)
अपने कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी की खरीद में कागजातों की सावधानीपूर्वक जाँच करें, अन्यथा धोखा होने की आशंका है।
मीन (Pisces)
नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी और हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। राजनीति में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी बातचीत में सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें।
More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस हल्द्वानी मे जनता की जनसमस्याएँ सुनकर किया उनका निस्तारण,,,,
उत्तराखंड मे 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक बचाव हेतु तैयार किया फुलप्रूफ प्लान,,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 14/10/2025