उत्तराखंड ABVP के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में की स्नेह भेंट,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड बिजली चोरी केस में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज UCC, नौकरी और नई नीतियों पर होंगे कई फैसले,,,,
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,