उत्तराखंड अलकनंदा के जलस्तर ने बढ़ाई परेशानी, विभाग ने सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश,,,,,,

जोशीमठ: बदरीनाथ में रीवर फ्रंट के कार्यों से अलकनंदा संकरी हो गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम के साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हो रही है जिससे अलकनंदा उफान पर बह रही है।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बदरीनाथ धाम में चल रहे रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने शनिवार को मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था पीआईयू को अलकनंदा नदी में जमा मलबा हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। अब रविवार से नदी किनारे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं अलकनंदा का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ और धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।
बदरीनाथ में रीवर फ्रंट के कार्यों से अलकनंदा संकरी हो गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम के साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हो रही है जिससे अलकनंदा उफान पर बह रही है। बारिश और ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। डीएम के निर्देश पर ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बदरीनाथ में रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। अब रविवार से कार्यदायी संंस्था ने नदी किनारे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
एसडीएम ने धाम में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी बारिश होने पर अलर्ट रहने के लिए कहा। साथ ही बदरीनाथ थाना पुलिस को तीर्थयात्रियों को नदी किनारे न जाने देने, एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।
वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तीर्थयात्रियों को अलर्ट किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोेहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के साथ ही पीआईयू के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
देश दुनिया- 1 अप्रैल 2026 से देशभर में अनिवार्य होगा E20 और RON 95 पेट्रोल आदेश जारी – पेट्रोलियम मंत्रालय,,,,,,
उत्तराखंड होली व रमजान को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने अधिकारियों के साथ की शांति व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी,,,,
उत्तराखंड फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण का खुलासा, स्कूल हैंड मास्टर गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता निकला कोचिंग संचालक,,,,,