उत्तराखंड के पौड़ी थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूरो के बहने की सूचना, राहत एवं बचाव अभियान में जुटा स्थानीय प्रशासन,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी में विकासखंड थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूरों की बहने की सूचना प्राप्त हो रही है स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।
वही आज भारी भूस्खलन से बुरासी गांव में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में लगातार बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है।
इसके चलते दो महिलाओं की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। इसी के साथ ही गांव में ही स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसकी वजह से कई मवेशियों की जान चली गई है।
घटना में मृतकों की पहचान बिमला देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी निवासी बुरासी गांव के रूप में हुई है। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर मौत हुई है।
More Stories
उत्तराखंड BJP ने आठ जिला पंचायत और 63 क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी किए घोषित, पार्टी ने दून में दोबारा मधु पर दिखाया भरोसा,,,,,
उत्तराखंड BJP ने आठ जिला पंचायत और 63 क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी किए घोषित, पार्टी ने दून में दोबारा मधु पर खेला दांव,,,,,
उत्तराखंड मलबे ने बदला भागीरथी का स्वरूप, भागीरथी में बनी बड़ी झील, अब क्यूनेट बनाकर जल निकासी की तैयारी,,,,,