February 23, 2026

उत्तराखंड, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की तत्परता से तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार,,,,

उत्तराखंड, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की तत्परता से तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार,,,,

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से रात से लापता चल रहे तीन नाबालिग लड़कों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को मोहल्ला चकलान, ज्वालापुर निवासी तीन नाबालिग लड़के रात लगभग 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा इसकी सूचना कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई। पुलिस की टीम ने प्रयास करते हुए तीनों नाबालिग बच्चों को मालवीय धाम क्षेत्र के आसपास से सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद बच्चों को थाना लाकर उनके परिजनों को बुलाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और ज्वालापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की जनता ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

Share