उत्तराखंड जंगलचट्टी के पास हाईवे का 130 मीटर हिस्सा धंसने से धाम सहित तीन गांवों का कटा संपर्क,,,,,,

उत्तरकाशी: जंगलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे यमुनोत्री धाम सहित बनास, खरसाली, नारायाणपुरी, जनाकीचट्टी, फूलचट्टी का तहसील परिसर से संपर्क कट गया है।
उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा जंगलचट्टी के पास धंस गया है जिससे धाम सहित तीन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं हाईवे बंद होने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एनएच के मजदूर हाईवे खोलने में जुटा है।
सोमवार सुबह जंगलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे यमुनोत्री धाम सहित बनास, खरसाली, नारायाणपुरी, जनाकीचट्टी, फूलचट्टी का तहसील परिसर से संपर्क कट गया है। जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
लोगों ने एनएच से जल्द ही यमुनोत्री हाईवे खोलने की मांग की। वहीं एनएच के ईई मनोज रावत ने कहा कि बारिश से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। इससे मशीन ऑपरेटरों को हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। मौका देखकर हाईवे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड रुद्रपुर गैंगरेप कांड का खुलासा: पीड़िता का देवर निकला साजिशकर्ता, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती,,,,,
उत्तराखंड/ उत्तर प्रदेश मे गंगा एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, अब अमरोहा–बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक होगा सुगम मार्ग का विस्तार,,,,,
उत्तराखंड – हिमाचल में बन रहे हैं बारिश के आसार और उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे -धीरे बढ़ेगी गर्मी,,,,