उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिखे अनोखे नजारे, कही जेठानी-देवरानी तो कही सगे भाइयों ने दर्ज की जीत,,,,
देहरादून: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं। नतीजों में एक ही परिवार के सदस्यों की भी जीत हुई है। कहीं देवरानी और जेठानी एक साथ चुनाव जीतीं हैं, तो कुछ जगहों पर सगे भाई चुनाव जीते हैं।
उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की कुछ सीटों पर एक ही परिवार के दावेदारों ने जीत हासिल की है। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनमें जनता ने पुराने प्रतिनिधियों को दोबारा कमान सौंपी है। धनौला क्षेत्र पंचायत सीट से जहां जेठानी प्रधान बनीं, देवरानी क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।
देवरानी और जेठानी जीतीं
धनौला क्षेत्र पंचायत सीट से साक्षी थापा विजयी हुई हैं, जबकि धनौला ग्राम पंचायत सीट से सोनिया थापा प्रधान चुनी गई हैं। साक्षी थापा देवरानी हैं और सोनिया जेठानी है। दोनों पहली बार मैदान में उतरीं और विजयी हुईं। दोनों ने बताया कि परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। साक्षी 23, जबकि सोनिया 30 वोटों से जीती हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
दो भाई चुनाव जीते
ऐसे ही बड़ासी ग्रांट से अरविंद कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। उनके भाई राहुल बड़ासी ग्राम पंचायत सीट पर प्रधान चुने गए हैं। दोनों भाई अपना कारोबार करते हैं। अरविंद ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। उनको लोगों ने अपना समर्थन भी दिया है। अखंडवाली भिलंग ग्राम सभा से यशोदा देवी लगातार दूसरी बार चुनकर प्रधान बनी हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने पुराने कामों को आगे बढ़ाएंगी।
पति के कामों को आगे बढ़ाएंगी तानिया
सिंधवाल गांव में तानिया पंवार प्रधान बनी हैं, उन्हें 295 वोट पड़े। तानिया ने बताया कि इससे पहले उनके पति सिंधवाल गांव के प्रधान रहे हैं। इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया और गांव के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। तानिया ने बताया कि उनके पति के प्रधान रहते जो काम अधूरे रह गए हैं, वो उन्हें पूरा करेंगी।
More Stories
उत्तराखंड में बीजेपी को जिला पंचायत सदस्य सीटों पर 216 सीटों पर मिली जीत, धामी के नेतृत्व में BJP ने लहराया परचम,,,,
उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों से निरंतर करें संवाद – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी, ज्वालापुर पुलिस ने 2 और बहरुपी बाबाओं को दबोचा,,,,,