उत्तराखंड पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान स्थानीय जनता एवं श्रद्धालु रखें विशेष सतर्कता- पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: आज रूद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलो को त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिये है कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए। खतरनाक मोड़ों और ढलानों पर चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग एवं पैराफिट सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों की स्थिति की निगरानी करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों की कार्य योजना तैयार की जाए।

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,