March 24, 2026

उत्तराखंड पर्वतों की रानी मसूरी में सोमवार को पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर जम के चलते रेंग रेंग कर चले वाहन,,,,,

उत्तराखंड पर्वतों की रानी मसूरी में सोमवार को पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर जम के चलते रेंग रेंग कर चले वाहन,,,,,

मसूरी: सोमवार को मसूरी में लोग पूरे दिन जाम से जूझते रहे। लाइब्रेरी बाजार में सुबह से दोपहर तक भारी जाम की स्थिति बनी रही।

ईद और वीकेंड के कारण शनिवार और रविवार को मसूरी पर्यटकों से गुलजार रहा। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास बैलीब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक और जीरो प्वाइंट कैंपटी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

सोमवार को बड़ी संख्या में पर्यटक लौटे, जिससे होटलों में पर्यटकों की आक्युपेंशी 35 से 40 प्रतिशत रह गई। किंक्रेग-लाइब्रेरी चौक-जीरो प्वाइंट तक जाम की समस्या बनी रही।

सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक गांधी चौक से पद्मिनी निवास के ऊपर मालरोड पर लगभग आधा किमी लंबा जाम लगा रहा, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

हालांकि, दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही कम होने से जाम में राहत मिली। कुलड़ी बाजार और चार दुकान, लाल टिब्बा में भी पर्यटकों की रौनक बनी रही।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ईद के बाद पर्यटकों की आमद में वृद्धि हुई है।

Share