उत्तराखंड प्रदेश के प्रसिद्ध संगीतकार, गायक और लेखक देव सारेश्वर का गाना भूल जाना रिलीज, बॉलीवुड कलाकारों ने की सराहना,,,,
देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीतकार, गायक और लेखक देव सारेश्वर का गाना भूल जाना रिलीज हो गया है। देव फिल्म्स के बैनर तले बने भूल जाना गाने को देव सारेश्वर ने गाया है तथा गाने के लिरिक्स और संगीत भी देव सारेश्वर का ही है। भूल जाना गाने का फिल्मांकन प्रिया गौड़ और देव सारेश्वर पर किया गया है। गाने का निर्देशन विजय भारती ने किया है।
गौरतलब है की भूल जाना गीत को देहरादून के दसवें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया गया एवं गाने को फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर शौरी, मुकेश खन्ना, दर्शन जरीवाला, इनामुलहक, एम. एम. फारुखी (लिलिपुट) ओर जमील खान द्वारा काफी सराहना मिली। अपनी गायन शैली ओर अभिनय, लेखन एवं संगीत निर्देशन से देव सारेश्वर उत्तराखंड के अलावा पुरे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।


More Stories
कोतवाली रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलमीरा की चाबी बनाने के बहाने ज्वैलरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मे बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 23/02/2026