February 28, 2026

उत्तराखंड फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण का खुलासा, स्कूल हैंड मास्टर गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता निकला कोचिंग संचालक,,,,,

उत्तराखंड फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण का खुलासा, स्कूल हैंड मास्टर गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता निकला कोचिंग संचालक,,,,,


हरिद्वार।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में रानीपुर पुलिस ने फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वयं को स्कूल का प्रिंसिपल बताकर छात्रा की जगह दूसरी छात्रा से परीक्षा दिलवाई थी।
पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में एक छात्रा द्वारा दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से हाईस्कूल की परीक्षा दिए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर थाना रानीपुर में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन “मुन्ना भाई” और चार “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लेकर उनके पास से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए थे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विस्तृत विवेचना करते हुए इस पूरे षड्यंत्र के मास्टरमाइंड को चिन्हित किया।
दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी चंगेज अंसारी (40 वर्ष), निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रिंसिपल बताया तथा “द सक्सेज प्वाइंट” नामक व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की।
आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली और एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। इसी फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना एवं सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने जैसे गंभीर आरोपों में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सामने आए सावित्री शिक्षा सदन, रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

🟢 पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
आशुतोष सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
उप निरीक्षक मन्दीप सिंह
कांस्टेबल विवेक गुसाईं
पुलिस प्रशासन का कहना है कि फर्जी परीक्षाओं के इस नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने के लिए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share