उत्तराखंड बाबा केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु फंसे सोनप्रयाग स्लाइड जोन में SDRF ने रास्ता बनाकर 40 श्रद्धालुओं का किया रेस्क्यू,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलवा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए।
देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया।। अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है।


More Stories
उत्तराखंड ऋषिकेश के रामझूला पुल की मरम्मत कार्य अपने अंतिम चरण, दोपहिया वाहनों के लिए जल्द खुलेगा रास्ता,,,,,
उत्तराखंड निदेशालय मे हुए बवाल में अब विधायक के गनर की एंट्री, अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 22/02/2026