March 13, 2026

उत्तराखंड बिना पूर्व सूचना के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर किया संवाद,,,

उत्तराखंड बिना पूर्व सूचना के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर किया संवाद,,,

रुद्रप्रयाग: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में उस समय उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला, जब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन बिना पूर्व सूचना विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचते ही जिलाधिकारी सीधे कक्षा में गए और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया।
कक्षा में जिलाधिकारी ने बच्चों को रचनात्मक एवं सरल तरीकों से गणित, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों को समझाया। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सहज ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा। इस दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और पूरे उत्साह के साथ सीखने की प्रक्रिया में भाग लिया।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं है, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता का विकास करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका तथा पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित करना है, ताकि हर छात्र को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।
जिलाधिकारी के इस सहज, प्रेरक और विद्यार्थियों से जुड़े दृष्टिकोण की शिक्षकों एवं छात्रों ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस प्रकार के संवाद न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण भी निर्मित करते हैं।
अंत में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को निरंतर अपनाने का आह्वान किया।

You may have missed

Share