February 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली  (फर्जी परीक्षार्थी),  पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली  (फर्जी परीक्षार्थी),  पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,


हरिद्वार। बोर्ड परीक्षा के दौरान हरिद्वार में नकल और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में चार छात्र और चार छात्राएं दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता से सभी आठ फर्जी परीक्षार्थियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
मंगलवार को आयोजित बोर्ड परीक्षा में सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, रावली महदूद के हाईस्कूल छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर निर्धारित था। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग कक्षों में कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।
कक्ष निरीक्षकों ने जब प्रवेश पत्र और परीक्षार्थियों के चेहरे का मिलान किया तथा उनसे पूछताछ की, तो वे घबरा गए। इसके बाद उन्हें अलग बुलाकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि वे वास्तविक पंजीकृत परीक्षार्थी नहीं हैं। जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश पत्रों पर फोटो बदलकर फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाया गया था।
केंद्र व्यवस्थापक सुरेशचंद्र द्विवेदी ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

You may have missed

Share