उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ राजधानी में किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, हजारों लोगों ने किया प्रतिभाग,,,
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क, देहरादून से जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया, विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ भी किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। तिरंगा यात्रा को देख लग रहा था कि मानो देहरादून की सड़कों पर समूचा भारत उमड़ पड़ा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें |
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं एवं भारत के महान सपूतो के प्रति आभार व्यक्त करने अवसर भी है। उत्तराखण्ड के हर गांव, नगर, जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण है।
More Stories
उत्तराखंड अगले तीन दिन मसूरी रहेगी फुलपैक, लगातार पहुच रहे हैं सैलानी, होटलों फुल,,,,
दिल्ली लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासी दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने परेड ग्राऊंड मे ध्वजारोहण कर की 6 बड़ी घोषणाएं, समारोह में इन पुलिस कर्मियों को भी किया गया सम्मानित,,,,