उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान की जनता से मुलाकात कर किया नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण,,,,
नैनीताल: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों—डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों—की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. और अन्य मौजूद रहे।



More Stories
उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,