उत्तराखंड मे कांग्रेस ने पार्टी विस्तार करते हुए की नई नियुक्तियाँ, 27 जिला अध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगी नई पहचान,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी इस सूची में कुल 27 जिलों के लिए अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
सूची के अनुसार-

अल्मोड़ा से भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेश्वर से अर्जुन चन्द्र भट्ट, चमोली से सुरेश डिमरी, चंपावत से चिराग सिंह फर्त्याल, देहरादून सिटी से डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, हल्द्वानी सिटी से गोविंद सिंह बिष्ट, काशीपुर सिटी से अल्का पाल, रुद्रपुर सिटी से ममता रानी, देवप्रयाग से उत्तम असवाल, और डीडीहाट से मनोज सिंह टोलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में हरिद्वार से बलेश्वर सिंह, हरिद्वार सिटी से अमन गर्ग, कोटद्वार से विकास नेगी, नैनीताल से राहुल छीमवाल, पच्छवदून से संजय किशोर, परवादून से मोहित उनियाल, पौड़ी गढ़वाल से विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ से मुकेश पंत, पुरोला से दिनेश चौहान, रानीखेत से दीपक किरोला, रूड़की से फुरकान अहमद, रूड़की सिटी से राजेन्द्र कुमार चौधरी, रुद्रप्रयाग से कुलदीप कंदारी, टिहरी गढ़वाल से मुरारी लाल खंडवाल, ऊधमसिंह नगर से हिमांशु गाबा और उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह रावत के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस संगठन का कहना है कि नई टीम संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी और आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को और मजबूत बनाएगी।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नए जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उनसे पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने की अपील की है।

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,