उत्तराखंड में 11 दिसम्बर से होगी अग्निवीरो की भर्ती सेना ने जारी किया भर्ती का कैलेंडर,,,,,,
देहरादून- अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में आगामी 11 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2024 को किया जा रहा है। मेजर लैंसडौन मार्कंडेय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 की अग्निवीर भर्ती रैली (पुरूष व महिला) का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में किया जाएगा।
मेजर मेहता ने बताया कि 11 दिसम्बर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिेंट/एसकेटी ट्रेड में जनपद चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी की भर्ती की जाएगी।
जबकि उत्तरकाशी जनपद की 11 दिसम्बर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं 12 दिसम्बर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसम्बर को पौड़ी गढ़वाल, 16 दिसम्बर को देहरादून व हरिद्वार जनपद की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसम्बर को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।
उन्होंने बताया कि महिला अग्निवीर भर्ती रैली 19 दिसम्बर को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि 20 व 21 दिसम्बर को महिलाओं को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।
More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस महकमें में हुआ बड़ा फैर बदल जनपद मे कोतवाल और थानाध्यक्षों के हुए बंपर तबादले,,,,
उत्तराखंड जनपद हरिद्वार पुलिस महकमें में हुआ बड़ा फैर बदल , कई कोतवाल और थानाध्यक्षों के हुए बंपर तबादले,,,,
चंद्र ग्रहण (Blood Moon), सादी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण मे कब लगेगा सूतक, क्या बरते सावधानियां और क्या है इसका धार्मिक महत्व- ABPINDIANEWS SPECIAL