उत्तराखंड में अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें चलाएंगी महिलाएं, ऐसा रहेगा प्लान- रेखा आर्य
देहरादून- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ महीनों के बाद महिलाएं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें चलाती हुई नजर आएंगी। सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेख आर्य ने इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में नई खुलने वाली और आवंटन के लिए शेष बची राशन की दुकानों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।
अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इस प्रस्ताव को आगामी होने वाली कैबिनेट बैठक में लाने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम साबित हो सकता है।
More Stories
उत्तराखंड संगठन चुनाव में निर्विरोध चुने गए महेंद्र भट्ट , भट्ट फिर से बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,,,
उत्तराखंड में यहां यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच दो जगह पर ध्वस्त हुआ हाईवे, यातायात पूरी तरह ठप……
उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा फैसला कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य दुकानो पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य नहीं तो होगी कार्रवाई,,,,