उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, विभाग ने ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किए सील,,,,,,
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई की है। भुवन रावत द्वारा गली नंबर 9, निर्मल बाग, ब्लॉक–बी, ऋषिकेश में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सोमवार को एमडीडीए टीम ने सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के हो रहे निर्माणों को रोका जाए। नियमों के विरुद्ध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आमजन को भी सलाह है कि किसी भी निर्माण से पहले एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध निर्माणों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।


More Stories
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जल्द शुरू होगा टोल, NHAI ने की नई रेट लिस्ट जारी, पैसे बचाने के लिए खबर का अवलोकन करें,,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी में चार दिन से सिलेंडर न मिलने पर पिता ने खुद भूखा रहकर बच्चों को खिलाऐ चाऊमीन और मोमोज,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, मेला प्रशासन की गंगा स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर,,,,