उत्तराखंड में इस बार पांच दिन पहले दस्तक देगा मानसून, प्रदेश में होगी झमाझम बरसात,,,,,
देहरादून: प्रदेश में मानसून दस जून के बाद सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है।
रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।
More Stories
उत्तराखंड में 40,384 करोड़ लागत से बनने वाली तीन नई रेलवे लाइनों को मिली मंजूरी- केंद्रीय रेल मंत्री(भारत)
उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ, 32580 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा आज फैसला,,,,,
उत्तराखंड, देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा अधिकारी, 109 अधिकारियों में 22 महिला अधिकारी,,,,