उत्तराखंड में जल्द होंगी जनगणना 2027, मकान एवं गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारम्भ,,,,,

देहरादून: प्रदेश में जनगणना 2027 से पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगी।
इसके दृष्टिगत जनगणना निदेशालय में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो गया है। उन्हें यह बताया गया कि किस प्रकार से यह गणना की जानी है। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर जिलों में कार्मिकों को इसका प्रशिक्षण देंगे।
प्रदेश में मकान गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में सोमवार को मास्टर ट्रेनरों काे प्रशिक्षण दिया गया। यह बताया गया कि जनगणना व मकानों की गणना का कार्य पूरी तरह आनलाइन किया जाना है।
इसके तहत आमजन को स्व गणना का विकल्प भी दिया गया है। स्वगणना का कार्य मकान गणना से 15 दिन पहले यानी 10 अप्रैल से होना है।
इसमें आमजन आनलाइन वेबसाइट पर जाकर स्वगणना कर सकेंगे। जब मकानों की गणना शुरू होगी तब कार्मिक स्वगणना का सत्यापन करेंगे। कार्यक्रम में निदेशक जनगणना ईवा श्रीवास्तव समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड में हर परिवार की बनेगी अलग ID, योजनाओं में पारदर्शिता के लिए ‘देवभूमि परिवार विधेयक-2026’ हुआ सदन में पेश,,,,,
उत्तराखंड कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, नमामि गंगे योजना के क्रियान्वयन में पाई गई कई खामियां,,,,,
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 से पहले BKTC का बड़ा फैसला, बदरीनाथ-केदारनाथ समेत इन 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक,,,,