किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।
इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।
SO मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
More Stories
उत्तराखंड में यहां रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह जिम्मेदार अधिकारी, जिसने चंद पैसो के लिए बेच दिया अपना ईमान,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ इतिहास में प्रथम बार ग्राम पंचायत टांण में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी,,,,,,
उत्तराखंड नैनीताल में प्रकृति प्रेमियों के लिए आने वाले सैलानियों को इन होटलों में मिलेगी 50% तक की भारी छूट,,,,,