उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, सूखी ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कई जिलों में पारा गिरा, दिन में धूप दे रही राहत,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। नवंबर महीने की समाप्ति तक बारिश न होने से मौसम वैज्ञानिकों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बदलते मौसम पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते इस साल नवंबर में सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दिन के समय चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, जिसकी वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
मैदानों में कोहरा, पहाड़ों में पाला, उधम सिंह नगर सबसे ज्यादा ठंडा 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उधम सिंह नगर में रात का तापमान मुक्तेश्वर से भी कम दर्ज किया गया, जिससे मैदानों में सर्दी बढ़ गई है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।
मुक्तेश्वर: अधिकतम 18.3°C | न्यूनतम 6.7°C
नई टिहरी: अधिकतम 20.6°C | न्यूनतम 5.8°C
देहरादून: दिन का तापमान 27.6°C जबकि रात का 8.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य की तुलना में अधिक अंतर दर्शाता है।
नवंबर में बारिश का अभाव, जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट
सामान्यत: उत्तराखंड में नवंबर महीने में करीब 5.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। केवल चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में महीने की शुरुआत में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2024 के बाद इससे पहले 2021 और 2016 में भी नवंबर में बारिश नहीं हुई थी, जो बदलते जलवायु स्वरूप का संकेत है।
4 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान और गिरेगा 
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानों में हल्का कोहरा और अधिक बढ़ सकता है। इससे ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है।
सावधानियां 
सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें
बुजुर्ग, बच्चे और दमा के मरीज ठंडी हवा से बचें
कोहरे की स्थिति में वाहन धीमी गति से चलाएं

More Stories
उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,