उत्तराखंड में भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी हफ्ते होगी घोषित, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष और आठ नए मंत्री,,,,
देहरादून: भाजपा संगठन को जल्द आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और चार महामंत्री जल्द मिलेंगे। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट आए हैं। नई टीम के साथ 2027 के विस चुनाव की तैयारी मजबूत होगी।
प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले तीन से चार दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम में किस तरह की होगी, इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। बस अब इसकी घोषणा की जानी है। प्रदेश की नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगे बढ़ेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व एक कार्यालय सचिव होगा।
इसके अलावा सात अलग-अलग मोर्चों युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे। ये भी माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी महिला को भी मिल सकती है।


More Stories
उत्तराखंड महिला विश्व कप विजेता स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, धामी ने कहा स्नेह राणा उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत,,,,
उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश,,,,
देश दुनिया, हिंदी फिल्म सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा – ABPINDIANEWS SPACIAL