October 14, 2025

उत्तराखंड में मानसून की विदाई टली—कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, प्लेन में मिली राहत और पहाड़ों पर बरसात का खौफ,,,,,

उत्तराखंड में मानसून की विदाई टली—कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, प्लेन में मिली राहत और पहाड़ों पर बरसात का खौफ,,,,,

oplus_0

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की विदाई का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और राहत नहीं मिल पाएगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर 6 और 7 अक्टूबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

🔴मानसून विदाई में देरी क्यों?🔴
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते तापमान में वृद्धि हुई। इसके असर से ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र बना। यही वजह है कि मानसून की विदाई की प्रक्रिया अटक गई और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया।

                      मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक का कहना है कि निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी सक्रिय बना रहेगा।

🔴देहरादून में मौसम का मिजाज🔴
राजधानी देहरादून में बीते कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई थी। गुरुवार सुबह तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम होते-होते अचानक बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया और लोगों को राहत दी।
गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

🔴पर्वतीय जिलों में अलर्ट🔴
मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

अक्टूबर की शुरुआत में ही मानसून का यह दूसरा दौर लोगों के लिए परेशानी और राहत दोनों लेकर आया है—जहां पहाड़ी जिलों में खतरा बढ़ा है, वहीं मैदानी इलाकों में तपिश से राहत मिली है।

Share