उत्तराखंड में यमुनोत्री के लिए हेली सेवा रद्द, चारधाम यात्रा के दौरान शुरू करने की थी तैयारी,,,,,

देहरादून: यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया।
केदारनाथ धाम की तर्ज पर यमुनोत्री हेली सेवा को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी नहीं दी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए यमुनोत्री के पास ही हेलिपैड बनाया गया था।
यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया। यहां तक की हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन सुरक्षा व अन्य तकनीकी कारणों के चलते डीजीसीए ने हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी।
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि यमुनोत्री धाम में हेली सेवा संचालन के लिए सुरक्षा व तकनीकी कारणाें से डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है। जिससे इस साल यहां हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ हुआ नकली दवाओं के नेटवर्क का पर्दाफाश, STF की कार्रवाई में 3 और आरोपी गिरफ्तार,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी में जिला न्यायालय को बम ब्लास्ट की धमकी के बाद अलर्ट मोड़ पर सुरक्षा एजेंसियां,,,,,
उत्तराखंड मे फिर बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जताई इन 5 जिलों में बारिश और ऊंचाई क्षेत्रों में हिमपात की आशंका,,,,