उत्तराखंड में यहां हुई बड़ी सड़क दुघर्टना, बोलेरो ने 9 लोगों को कुचला, 4 की हुई दर्दनाक मौत,,,,

उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स वाहन ने रौंद दिया। इसमें गांव भोपतपुर निवासी लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (33), पूरन की मौत हो गई। ओमप्रकाश (40), गंगा प्रसाद (45), निरंजन (30), जमुना सिंह घायल हो गए।
दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि सभी सड़क किनारे बैठे थे। गवां की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और पलट गई। सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा पहुंचाया गया।
जानकारी मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने गुरूनानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,,,,
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक संबोधन, 25 वर्षों की विकास यात्रा और “विकसित उत्तराखंड” पर केंद्रित रहा विशेष सत्र,,,
उत्तराखंड श्रीनगर में बैकुंंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का पुष्कर सिंह धामी ने किया वर्चुअल उट्घाटन,,,