उत्तराखंड मौसम अपडेट, प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज विभाग ने किया अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। खासतौर पर गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन इलाकों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट: सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

More Stories
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन
उत्तराखंड ऋषिकेश में MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, अस्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को किया सील,,,,
उत्तराखंड देहरादून में भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की असली हकीकत- महेंद्र भट्ट