उत्तराखंड यात्रा मार्ग में बने गेस्ट हाउस व होटलों से सटे पर्यटन स्थलों से सैलानियों को कराएंगे रूबरू, GMVN कर रहा विशेष तैयारी,,,,,,

देहरादून: यात्रा के दौरान व गर्मी सीजन में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ होने से अकसर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए यात्रा मार्ग के गेस्ट हाउस व होटलों से सटे पर्यटन स्थलों से सैलानियों को रूबरू कराया जाएगा।
उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस व होटलों में ठहरने वाले तीर्थयात्री आसपास के पर्यटन स्थल भी देख सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।
यात्रा के दौरान व गर्मी सीजन में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ होने से अकसर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए यात्रा मार्ग के गेस्ट हाउस व होटलों से सटे पर्यटन स्थलों से सैलानियों को रूबरू कराया जाएगा।
इसके लिए निगम के कर्मचारी पर्यटकों को जानकारी देंगे। निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा, निगम के सभी गेस्ट हाउस व होटल खासकर यात्रामार्ग पर बहुत से सुंदर पर्यटन स्थल हैं, जो प्रसिद्ध न होने की वजह से लोगों की पहुंच से बाहर हैं।
ऐसे में यात्रा के दौरान इस परंपरागत पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ न बढ़े इससे बचने के लिए आसपास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा। निगम के कर्मचारी उन तीर्थयात्रियों को पर्यटन स्थल की जानकारी देंगे, जो कुछ समय उत्तराखंड में रुकना चाहते हैं।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,
उत्तराखंड शिवरात्रि पर तय हुई श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बाबा बर्फानी के दरबार,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ अग्निवीर पास बेरोजगार युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों और गाड़ियों की बैटरी चुराने वाला गैंग गिरफ्तार,,,,,,