उत्तराखंड सड़क हादसों और जाम की वजह बन रही शराब की चार दुकानें को शिफ्ट करने के डीएम ने दिए आदेश,,,,,

देहरादून: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद डीएम ने चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश दिए।
शराब की चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश डीएम सविन बंसल ने जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति ने इन चारों दुकानों को हटाने की पैरोकारी की थी। समिति के अनुसार इन चारों दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।
पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि चार स्थानों पर शराब की दुकानें सड़क हादसों व जाम की बड़ी वजह हैं।
बताया कि सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा तिराहा पर स्थित शराब की दुकानों के कारण भीड़ लगती है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन शराब की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित करने के डीएम ने आदेश जारी किए हैं।
वहींए सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 23 स्थानों पर यातायात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं। लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन किया जा रहा है। 10 स्थानों पर पुलिस बूथ शिफ्ट करने व जाखन संचार कट, छह नंबर पुलिया सर्विस लेन-स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेज है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि वह स्वयं सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)