उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों के साथ मनाई दिवाली,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अपनी विधानसभा चम्पावत के बनबसा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।सीएम ने इस अवसर पर बनबसा नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप पहुंच जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया।
सीएम ने एसएसबी जवानों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दे उपहार भी दिए।इस मौके पर उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया। साथ ही कर्मठता के साथ सीमांत सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों की सराहना की।इस अवसर पर सीएम ने महिला जवानों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया।
सीएम पुष्कर धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है त्योहारों में अक्सर वह सैनिकों के बीच पहुंच अपनी खुसियों को साझा करते है।
बीते रोज भी उन्होंने देहरादून में सैनिकों के बीच पहुंच दीपावली पर्व को मनाया वही आज उन्होंने बनबसा भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जिम्मा लिए एसएसबी के जवानों के मध्य पहुंच दीपो के पर्व की खुशियों को साझा किया है। एसएसबी जवानों के साथ दीपावली पर्व मना सीएम अपने गृह क्षेत्र खटीमा को रवाना हो गए।


More Stories
उत्तराखंड में आज फिर भारतीय सैन्य अकादमी का गौरवपूर्ण क्षण, सेना को मिलेंगे 491 जबाज़ युवा अफसर,,,,,
उत्तराखंड मुख्य सचिव ने प्रदेश के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति पर की समीक्षा बैठक,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया उत्साह वर्धन,,