उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार, मलेरकोटला से दबोचा गया फरार अभियुक्त,,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को मलेरकोटला (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मलेरकोटला, पंजाब से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर की गई, जिसके बाद कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2025, धारा 376 भा.द.वि. के तहत केस दर्ज किया गया था।
“जीरो FIR के आधार पर ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई गिरफ्तारी”
मामला वर्ष 2024 का है, जब वादिया (पीड़िता) निवासी मलेरकोटला, पंजाब के साथ आरोपी मोहम्मद जमील पुत्र मोहम्मद सदीक, निवासी जनता नगर, मलेरकोटला थाना सिटी, जिला मलेरकोटला, पंजाब द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2024 को हरिद्वार के होटल गंगा पार्क, रानीपुर मोड़ में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश तेज की और दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को आरोपी को उसके निवास मलेरकोटला, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: मोहम्मद जमील पुत्र मोहम्मद सदीक
निवासी: जनता नगर, मलेरकोटला थाना सिटी, जिला मलेरकोटला, पंजाब
पुलिस टीम
उप निरीक्षक सोनल रावत
हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार

More Stories
उत्तराखंड बिजली चोरी केस में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज UCC, नौकरी और नई नीतियों पर होंगे कई फैसले,,,,
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,