उत्तराखंड हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली दूसरा फरार,,,,,

हरिद्वार- उत्तराखंड पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। देर रात को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के गोली लगी, जिसके बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौारान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
अरोपी मेहराज(50) पुत्र कमरुद्दीन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,