March 11, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार रानीपुर में अवैध गौकशी का किया भंडाफोड़, 300 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार,,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार रानीपुर में अवैध गौकशी का किया भंडाफोड़, 300 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार,,,,,


हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 किलो प्रतिबंधित गौ मांस और पशु कटान के उपकरणों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा ने बताया कि बुधवार, 11 मार्च 2026 को रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दादुपुर गोविंदपुर स्थित कुरेशियान मस्जिद के पास एक निर्माणाधीन भवन में कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अमन (22 वर्ष) पुत्र मुर्सलीन निवासी आईशा कॉलोनी, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मोहल्ला किला, लंढौरा थाना मंगलौर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरमान पुत्र अनवर निवासी दादुपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर तथा इसरार पुत्र नामालूम निवासी ग्राम खेड़ी सिकोहपुर थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मौके से लगभग 300 किलो प्रतिबंधित गौ मांस और अवैध पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य विकास रावत, सुबोध घिल्डियाल, अजय कुमार और संजय रावत शामिल

Share